Collector Shri Singh was honored for collecting more money in the Armed Services Flag Fund.
Collector Shri Singh was honored for collecting more money in the Armed Services Flag Fund.

सशस्त्र सेवा झंडा निधि में अधिक धनराशि इकट्ठा करने पर कलेक्टर श्री सिंह हुए सम्मानित।

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समस्त जिलों में सशस्त्र सेवा झंडा निधि के लिए धनराशि का योगदान लोगों द्वारा दिया जाता है जिसे हर जिले को अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया जाता है। इसी के बीच आगर जिले को सशस्त्र सेवा झंडा दिवस 2022 के लक्ष्य में आगर मालवा जिले को एक लाख 92000 का लक्ष्य दिया गया था पर आगर जिले में निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि 202060 रुपए का योगदान झंडा दिवस में दिया है यह लक्ष्य राशि का 105 प्रतिशत थे।

लक्ष्य से अधिक राशि का योगदान देने पर मध्य प्रदेश की महामहिम राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल द्वारा जिला कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह को प्रशंसा पत्र एवं ट्रॉफी से भोपाल में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया।

आपको बता दे कि यह सम्मान कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की ओर से सम्मान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर नरेश चंद्र मालवीय (से.नि.)द्वारा ग्रहण किया गया।

आपको बता दे कि उक्त ट्राफी एवं प्रशंसा पत्र जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित होकर कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह को भेंट की गई इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी दानदाताओं एवं सहयोग कर्ताओं का आभार प्रदर्शित किया।

उल्लेखनीय है कि शत-शत सी झंडा दिवस की सहयोग राशि भूतपूर्व सैनिकों विधवाओं एवं उनके आश्रित परिवारों की सहायता एवं अन्य कार्य कल्याणकारी योजनाओं के लिए उपयोग में ली जाती है।

सशस्त्र सेवा झंडा दिवस क्या है और क्यों मनाया जाता है।
आपको बता दे कि सशस्त्र सेवा झंडा दिवस या झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण हेतु पूरे भारत की जनता से धन संग्रह के प्रति एक समर्पित एक दिन है इसको 1959 से लेकर प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को पूरे भारत में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। सशस्त्र सेवा झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य पहला युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग दूसरा सेवा में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवारों के कल्याण और सहयोग हेतु तथा तीसरा सेवानिवृत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु। इस दिन पर धन संग्रह सशस्त्र सेवा के प्रतीक चिन्ह झंडे को बताकर किया जाता है इस झंडे में तीन रंग लाल हरा नीला और हल्का नीला तीनों सेनन के प्रदर्शित करता है।

कब मनाया जाता है झंडा दिवस।
सशस्त्र सेवा झंडा दिवस या झंडा दिवस प्रतिवर्ष 7 दिसंबर को मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय सेवा के जवानों का आभार प्रकट करते हुए सुना के लिए धनराशि कोई इकट्ठा करना है जिसकी जरूरत हमें आजादी के बाद ही भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों और सुना कल्याण हेतु लगी थी अगर आप भी अपना योगदान देना चाहते हो तो आप केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपना सहयोग दे सकते हैं।

Collector Shri Singh was honored for collecting more money in the Armed Services Flag Fund.